{"_id":"5dd57c6f8ebc3e54c76ea980","slug":"member-of-woman-comission-ramsakhi-katheria-etah-news-agr416240440","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के खिलाफ आपराधिक वारदातों में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के खिलाफ आपराधिक वारदातों में आई कमी
विज्ञापन
सर्किट हाउस में महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया से अधिवक्ताओं की शिकायत करती महिलाएं- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) गेस्ट हाउस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। फरियादियों ने कई मामलों में पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। हालांकि आयोग की सदस्य ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के खिलाफ आपराधिक वारदातों में कमी आई है।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची कुछ महिलाओं ने वकीलों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। इस दौरान कुल ग्यारह शिकायतें आईं। इनमें अधिकांश शिकायतें घरेलू हिंसा से संबंधित थीं। लालपुर निवासी अंजली ने बताया कि उनके घर में घुसकर एक व्यक्ति ने मारपीट की थी।
कोर्ट के माध्यम से इसमें ये विवेचना चल रही है। आरोपी पुलिस के साथ खुलेआम घूम रहा है। नीतू ने बताया कि वह कोर्ट के आदेश पर ससुराल में रह रहीं है। ससुरालीजन भरण पोषण के लिए धनराशि नहीं दे रहे हैं। इस संबध में जब पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के पास भेज त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नहीं मिली अभी तक बेटी-
मारहरा थाना क्षेत्र के गांव मेंहनी शोरा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 29 अक्तूबर को गायब हो गई। उन्होंने नामजद रिपोर्ट लिखाई है। लेकिन उनकी बेटी का अब तक कोई पता नहीं चला है। उन्होंने पुलिस पर आरोपी से मिले होने की बात कही है।
वकीलों की भी शिकायत
आधा दर्जन से अधिक महिलाएं लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंची। उन्होंने महिला आयोग की सदस्य को बताया कि उसके बेटे व पति के खिलाफ एक वकील ने रिपोर्ट लिखाई है। जब वह मामले की जानकारी करने गईं तो वकीलों ने गाली-गलौज कर धक्का मुक्की कर दी। उन्होंने वकीलों के खिलाफ कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया,लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।