{"_id":"65905028b3777262d10f49b6","slug":"medical-store-found-running-without-license-medicines-worth-one-lakh-sealed-etah-news-c-163-1-sagr1019-10542-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर, एक लाख की दवाएं सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर, एक लाख की दवाएं सील
Sat, 30 Dec 2023 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
एटा। रिजोर में एक मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित होने की सूचना उच्चाधिकारियों को मिली। औषधि निरीक्षक ने वहां पहुंचकर पड़ताल की। लाइसेंस न मिलने पर करीब एक लाख रुपये की दवाएं सील कीं। चार दवाओं की जांच के लिए नमूने भी लिए।
औषधि निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया शनिवार को उच्चाधिकारियों के निर्देशन में गांव रिजोर में एक मेडिकल स्टोर पर जांच के लिए पुलिस को लेकर पहुंचे। दुकान पर नीलेश कुमार मौजूद मिले। उनसे मेडिकल स्टोर का लाइसेंस मांगा, लेकिन वह लाइसेंस नहीं दिखा पाए। इस पर दुकान में जांच-पड़ताल की। 38 प्रकार की दवाएं उपलब्ध मिलीं। कुछ दवाएं एक्सपायर हो चुकी थीं। उन्होंने बताया कि दवाओं को सील कर दिया गया है। उनकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। इसके अलावा चार दवाओं के नमूने भी लिए हैं। मेडिकल स्टोर संचालक अलीगंज क्षेत्र के गांव कंचनपुर का रहने वाला है।