फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Medical College: PM can inaugurate on July 9

मेडिकल कॉलेज: नौ जुलाई को पीएम कर सकते हैं लोकार्पण

Sun, 04 Jul 2021 06:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Medical College: PM can inaugurate on July 9
एटा। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ जुलाई को कर सकते हैं। इसे लेकर जिलेवासियों में उत्साह बढ़ गया है। शैक्षिक भवन सहित हॉस्टल व आवासों का कार्य 95 प्रतिशत हो गया है। हालांकि मेडिकल डिपार्टमेंट का कार्य करीब 15 प्रतिशत ही हो पाया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य 25.89 एकड़ जमीन पर किया जा रहा है। पीएसी-मारहरा रोड पर 16.44 एकड़ में शिक्षण कार्य सहित आवास, हॉस्टल, एकेडमिक, एडमिन, लेक्चर हॉल, डीन आवास, हॉस्टल आदि बनाए गए हैं। जिनका 95 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। वहीं जिला अस्पताल में ओपीडी सहित कई अन्य डिपार्टमेंट बनाए जा रहे हैं। इनका कार्य अभी करीब 15 प्रतिशत हो पाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नौ जुलाई को मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करने की तैयारी है। उत्साहित लोगों को कहना है मेडिकल कॉलेज से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। इलाज के लिए दूसरे जनपदों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

यह कार्य हो गए 95 प्रतिशत पूरे
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में एकेडमिक भवन, एडमिन ब्लॉक, हॉस्टल, इंटर्नी रेजीडेंस सहित टाइप दो, टाइप तीन, टाइप चार, टाइप पांच, डीन आवास सहित लेक्चर हॉल का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। यहां कुछ स्थानों पर फिनशिंग के साथ विद्युत लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इसके अलावा एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) के एलओपी (लैटर ऑफ परमीशन) का कार्य 100 प्रतिशत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार पहुंच रही फैकल्टी
मेडिकल कॉलेज में फैकेल्टी आने का सिलसिला बना हुआ है। अब तक यहां 16 प्रोफेसर, असिस्टेंट व एसोसिएट प्रोफेसर की ज्वॉइंनिग हो चुकी है। दो फैकल्टी दो दिन में ज्वाइन करेंगी। जबकि 50 फैकल्टी की जरूरत है। इसी हिसाब से 50 जूनियर रेजीडेंट की जरूरत है। जबकि यहां 30 जूनियर रेजिडेंट ज्वॉइनिंग ले चुके हैं। इसके अलावा 23 एचआर में से तीन ज्वॉइन कर चुके हैं। चार एचआर और आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed