{"_id":"6420822d60cdecdd63001444","slug":"maximum-number-of-fever-patients-in-the-fair-etah-news-c-25-1-103747-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेले में बुखार रोगियों की संख्या रही सबसे अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेले में बुखार रोगियों की संख्या रही सबसे अधिक
Sun, 26 Mar 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
एटा/निधौलीकलां। जनपद में 36 स्वास्थ्य इकाइयों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1995 मरीजों का उपचार किया गया। जहां बुखार रोगियों की संख्या सबसे अधिक रही।रविवार को लगे मेले में 865 पुरुष, 678 महिलाएं व 515 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे। 61 लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। इस दौरान 618 लोगों की कोरोना जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। 63 आंखों के मरीज इलाज के लिए पहुंचे। 364 मरीज बुखार के रहे। 66 बुखार पीड़ितों की मलेरिया की जांच की गई। जबकि एक मरीज की डेंगू की जांच की गई। इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई।
वहीं 232 मरीज त्वचा रोगों के पहुंचे। इस दौरान 23 मरीज टीबी रोग के चिह्नित किए गए। इसके साथ ही अन्य रोगों से ग्रसित भी इलाज कराने के लिए मेले में पहुंचे। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न रोगों की जांच कर दवाएं दी जाती हैं।