फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Maternal death, family alleges negligence

Etah News: प्रसूता की मौत, परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप

Mon, 16 Oct 2023 10:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 16 Oct 2023 10:02 AM IST
विज्ञापन
Maternal death, family alleges negligence
एटा। शहर के मोहल्ला श्याम विहार में एक घर में प्रसव कराए जाते हैं। रविवार को यहां एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका बेवर की रहने वाली थी।
विज्ञापन


मैनपुरी जनपद के बेवर निवासी 30 वर्षीय खुशबू को रविवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे लेकर गांधी मार्केट के श्याम विहार काॅलोनी में एक घर में संचालित प्रसव केंद्र पर लेकर पहुंचे। परिजन का कहना है कि दोपहर के समय प्रसव हुआ और बच्ची ने जन्म मिला। इसके बाद प्रसूता को रक्तस्त्राव होने लगा। जहां उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा कुछ समय हंगामा किया। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रसूता की मौत की जानकारी मिली है। मामले को सोमवार को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed