फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Maternal death, factory accuses staff nurse of placement

Etah News: प्रसूता की मौत, परिजन ने नर्स पर लगाया लापरवाही का आरोप

Wed, 08 May 2024 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 08 May 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Maternal death, factory accuses staff nurse of placement
एटा/निधौलीकलां। अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी गर्भवती को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे लेकर निधौलीकलां सीएचसी पर पहुंचे। मंगलवार की रात 11 बजे प्रसव हुआ। बाद में प्रसूता की हालत बिगड़ गई। परिजन का आरोप है कि बुधवार को गंभीर स्थित में उसे रेफर किया गया। जहां मेडिकल कॉलेज में मृत बता दिया। परिजन ने सीएचसी की स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव जमालपुर निवासी मुस्कान के जीजा लालकुमार ने बताया मुस्कान को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी मंगलवार की शाम को लेकर आए थे। 11 बजे रात को मुस्कान ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बताया ब्लीडिंग होने लगी थी। कहा कि बुधवार की शाम को 3 बजे नर्स ने सफाई की, लेकिन खून आना बंद नहीं हुआ। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया, लेकिन मेडिकल कॉलेज में पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत बता दिया। उन्होंने सीएचसी की स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन शव लेकर निधौलीकलां थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। जहां देर रात तक शव परिजन थाने पर ही रख बैठे रहे।
विज्ञापन

-----------
एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी
लालकुमार ने बताया मुस्कान की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसका पहला ही बच्चा था। कहा कि मारपीट के मामले में मुस्कान का पति इन दिनों जेल में बंद है।
------------
वर्जन
सीएचसी पर प्रसूता की मौत हुई है। मामला संज्ञान में नहीं है जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 9डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed