फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Married woman hanged herself to death

Etah News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 11 May 2026 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself to death

विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के नगला इमलिया गांव में सोमवार सुबह घर में आपसी विवाद होने पर एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर लटके शव को देख परिजन में चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
वहीं मायके पक्ष की ओर से हत्या करने का आरोप लगाया गया है। नगला इमलिया निवासी अन्नू की पत्नी अंकिता देवी (26) ने सोमवार की सुबह घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन में फंदे पर लटके शव को देख चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। वहीं मायके पक्ष के लोगों को अंकिता के मृत होने की सूचना मिली। इस पर वह लोग भी पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। यहां मृतिका के भाई बबलू यादव ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंकिता का विवाह तीन साल पहले हुआ था। अंकिता के पति और देवर के बीच झगड़ा हुआ था। जिसकी वजह से देवर ने बहन को गाली-गलौज की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा और थाना प्रभारी संदीप राणा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड ने बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया। थाना पिलुआ प्रभारी संदीप सिंह राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed