फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   marriage

391 जोड़ों ने एक साथ लिए फेरे

Thu, 14 Nov 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
marriage
कासगंज में बारह पत्थर मैदान पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में विवाह मंडप पर बैठे जोड़े - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर के बारह पत्थर मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 391 जोड़ों ने एक साथ फेरे लिए। डीएम, एसपी सहित जिले के सभी विधायक व अन्य नेता सामूहिक विवाह समारोह के साक्षी बने। सभी ने नवदंपति को आशीष प्रदान किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सीपीसिंह ने कहा कि संत तुलसीदास व अमीर खुसरो की भूमि पर यह महत्वपूर्ण आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए 35 हजार रुपये कन्या के खाते में जमा कराए गए हैं। विवाह के लिए आवश्यक सामग्री कपड़े, बर्तन, चांदी की पायल, बिछिया आदि पर कुल 10 हजार रुपये तथा 6 हजार रुपये कार्यक्रम आयोजन में खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक सदर देवेंद्र राजपूत ने कहा कि गरीब लोगों को राहत देने के लिये सरकार की बहुत ही अच्छी योजना है। नए जोड़ों को आवास, शौचालय आदि भी उपलब्ध कराया जाए। विधायक पटियाली ने कहा कि 391 जोड़ों का विवाह संपन्न कराने का गौरव हमारे जनपद को मिला है। अब गरीब परिवारों को बेटियों के विवाह पर होने वाले खर्चे की चिंता नहीं करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि इस वर्ष में 703 विवाह संपन्न कराना हमारे जनपद के लिये गौरव की बात है। एसपी सुशील घुले ने कहा कि गरीब कन्याओं के विवाह की यह बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। पात्र इसका लाभ उठाएं। उन्होंने वर वधु व उनके परिजनों को इस शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
समारोह में सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, जिला विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तवए परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण रामायण सिंह यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी मुकेश जैन व शंकर लाल एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

गायत्री परिवार के पुरोहितों ने किया मंत्रोच्चार
कासगंज। सामूहिक विवाह समारोह में गायत्री परिवार ने मंत्रोच्चार कर शादियां करवाईं। परिवार के संयोजक रमन किशोर पल्तानी ने बताया कि 62 कार्यकर्ताओं की टीम को कार्यक्रम में लगाया गया था। हर यज्ञ विधि पर गायत्री परिवार की महिला कार्यकर्ता स्वयं मौजूद रहकर वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न करा रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed