फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Markets turn saffron-hued during the month of Sawan; shopping by Kanwariyas adds to the bustle.

Etah News: सावन माह में भगवामय हुए बाजार, कांवड़ियों की खरीदारी से बढ़ी रौनक

Fri, 31 Jul 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 31 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Markets turn saffron-hued during the month of Sawan; shopping by Kanwariyas adds to the bustle.
घंटाघर बाजार से कांवड़ सजान के लिए खरीदारी करते महिला व अन्य। संवाद
एटा। सावन माह के पहले सोमवार को लेकर जिले में धार्मिक आस्था चरम पर है। शहर के प्रमुख बाजारों में इन दिनों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ उमड़ रही है। घंटाघर, हाथी गेट, बजरिया, मेहता पार्क, रेलवे रोड स्थित दुकानों पर सुबह से देर शाम तक लोग पूजा-अर्चना और कांवड़ यात्रा से जुड़े सामान की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानों पर रंग-बिरंगी कांवड़, भगवा टी-शर्ट, गमछे, ध्वज, डमरू, त्रिशूल, रुद्राक्ष की मालाएं, जलपात्र, कलश, बेलपत्र, चंदन, अगरबत्ती, शिव परिवार की प्रतिमाएं और पूजन सामग्री की आकर्षक सजावट की गई है। बच्चों के लिए विशेष डिजाइन वाली छोटी कांवड़ और शिव स्वरूप की पोशाक भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। दुकानदार विक्की गुप्ता का कहना है कि सावन के पहले सोमवार से पूर्व कांवड़ियों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के साथ-साथ अलीगंज, जलेसर, सकीट, मारहरा, निधौली कलां और ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। शहर के कैलाश मंदिर में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, आकर्षक विद्युत सजावट और जलाभिषेक के लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वयंसेवी संगठन और मंदिर समितियां भी सक्रिय हैं। कई स्थानों पर कांवड़ियों के स्वागत के लिए शिविर लगाने की तैयारियां चल रही हैं, जहां जल, अल्पाहार व प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी। बढ़ती धार्मिक गतिविधियों से बाजारों में भी रौनक लौट आई है। व्यापारियों को उम्मीद है कि सावन के पहले सोमवार से खरीदारी का सिलसिला और तेज होगा और कारोबार में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed