फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Market Selection: The two groups came face to face

मंडी चुनाव: आमने-सामने आए दोनों गुट

Wed, 31 Aug 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Wed, 31 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Market Selection: The two groups came face to face
मंडी चुनाव: आमने-सामने आए दोनों गुट - फोटो : अमर उजाला
खाद्यान्न व्यापार मंडल चुनाव में दो गुट आमने-सामने आ गए हैं। एक गुट ने बुधवार को अपने अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन कर मंडी में जुलूस निकाला। उधर, दूसरे गुट के अध्यक्ष ने इस पर आपत्ति जताते हुए निर्वाचन का विरोध किया। दोनों गुटों में टकराव की संभावना को लेकर व्यापारी दहशत में हैं। साथ ही प्रशासन की ओर से चुनाव स्थगित किए जाने के बाद भी एक गुट ने अपना नेता चुनकर एसडीएम के आदेश की धज्जियां उड़ाई हैं।
विज्ञापन


मंडी समिति के खाद्यान्न व्यापार मंडल चुनाव में नया मोड़ आ गया है। मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया स्थगित किए जाने के बाद मनोज गुप्ता गुट ने सतीश गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया। मंडी परिसर में सतीश गुप्ता का व्यापारियों ने फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही विजय जुलूस निकाला। इस मौके पर रामनिवास गुप्ता, शंकर लाल गुप्ता, मोतीराम राठौर, रामखिलाड़ी गुप्ता, नरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, सजीव गुप्ता मौजूद रहे। उधर, मौजूदा अध्यक्ष हरीश गुप्ता ने दूसरे गुट की निर्वाचन प्रक्रिया को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि फर्जी लाइसेंस बनाने के मामले की जांच के चलते एसडीएम सदर संजीव कुमार ने मंगलवार को चुनाव को स्थगित कर दिया था और चुनाव न होेने तक हरीश गुप्ता को अध्यक्ष रहने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि अगर मामले में कोई कार्रवाई न हुई, तो वे न्यायालय की शरण लेंगे। इधर, मंडी में विजय जुलूस निकाले जाने के बाद व्यापारी गुटों में टकराव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed