{"_id":"612791a78ebc3e7a004ec5d6","slug":"market-decorated-devotees-will-make-up-laddu-gopal-etah-news-agr50509613","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज गए बाजार, भक्त करेंगे लड्डू गोपाल का श्रंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज गए बाजार, भक्त करेंगे लड्डू गोपाल का श्रंगार
विज्ञापन
मैनगंज बाजार में लड्डू गोपाल की पोशाक खरीदती महिलाएं ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जन्माष्टमी का त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा। इसको लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। बाजार सज गए हैं और भक्त लड्डू गोपाल के शृंगार के लिए खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। पोशाकों सहित मुकुट, पगड़ी, बांसुरी, माला, कड़े, केश आदि खरीदे जा रहे हैं।
पोशाक विक्रेता धर्मेंद्र गोस्वामी ने बताया कि कान्हा की पोशाकें 10 रुपये से लेकर 800 रुपये तक की उपलब्ध हैं। जन्माष्टमी के दिन और भी महंगी हो सकती हैं। वहीं कान्हा को सजाने के लिए माला 10 से 500 रुपये, मुकुट 20 से 300 रुपये, बांसुरी 10 से 60 रुपये और हाथ में पहनने वाले कड़े 30 रुपये के बिक रहे हैं। बाजार में सराफा की दुकानों पर चांदी के लड्डू गोपाल बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन इस बार चांदी महंगी होने की वजह से लोग खरीदने से हिचकिचा रहे हैं। सराफा व्यवसायी विराट ने बताया कि चांदी के लडडू गोपाल की मांग नहीं आ रही है।
सिंहासन और हिंडोले भी महंगे
प्रभु श्रीकृष्ण को विराजमान कराने के लिए सिंहासन और हिंडोले भी महंगे हो गए हैं। सिंहासन 80 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक बिक रहा है। लकड़ी के हिंडोले 500 रुपये तक के उपलब्ध हैं। अन्य झूले 100 से 200 रुपये तक मिल रहे हैं।
विज्ञापन
वृंदावन की पगड़ी, राजकोट का झूला
भगवान के लिए वृंदावन की पगड़ी व राजकोट का झूला बाजार में दिखाई दे रहा है। लड्डू गोपाल के लिए बाजार में झूला, बांसुरी, रेशम की गद्दी, तकिया सहित इस बार सब कुछ नए कलेवर में उपलब्ध है। कई रंगों की पोशाक, मोरपंख व मुकुट, मोती की माला, नग जड़ित बांसुरी लोगों को लुभा रही है। उज्जैन, मथुरा व वृंदावन से सामान मंगवाया गया है। वहीं चौकी व झूला राजकोट से मंगाए गए हैं।