फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Marhara became the topper, Etah city area came second

Etah News: मारहरा बना अव्वल, एटा नगर क्षेत्र दूसरे स्थान पर

Sun, 16 Nov 2025 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 16 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Marhara became the topper, Etah city area came second
जीआईसी मैदान पर नगर क्षेत्र की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। संवाद
एटा। परिषदीय विद्यालयों की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत नगर क्षेत्र की स्पर्धा का शनिवार को राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान पर आयोजन किया गया। इसमें मारहरा नगर क्षेत्र की टीम पहले और एटा नगर क्षेत्र की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र एटा, मारहरा व जलेसर के प्राथमिक विद्यालयों की टीमें मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुईं। प्रतियोगिताओं में मारहरा के बच्चों का दबदबा रहा। शुभारंभ नगर खंड शिक्षा अधिकारी नेत्रपाल सिंह ने किया। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह खेल के प्रति रुचि बढ़ाएं और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर जनपद व देश का नाम रोशन करें। प्रतियोगिताओं के आयोजन में 50 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में मारहरा स्थित मौलाना आजाद विद्यालय के अंशु, 100 मीटर बालक वर्ग में मौलाना आजाद मारहरा के नितिन, 200 मीटर दौड़ में जवाहरलाल नेहरू मारहरा के उदयवीर और 400 मीटर में मौलाना आजाद मारहरा के अरमान ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्राथमिक बालिका वर्ग 50 मीटर में मौलाना आजाद मारहरा की माहिदा परवीन, 100 और 200 मीटर में जवाहरलाल नेहरू प्राथमिक विद्यालय मारहरा की अनन्या और 400 मीटर में माहिदा परवीन ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय तृतीय मारहरा के अरशद पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मौलाना आजाद मारहरा की माहिरा परवीन प्रथम रहीं। कबड्डी में प्राथमिक बालक वर्ग में मारहरा की टीम विजेता तथा एटा की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में मारहरा की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में कन्या पटियाली गेट एटा के धीरेश, 200 मीटर में नगर क्षेत्र पटियाली गेट एटा के ऋषभ, 600 मीटर में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय मारहरा के अभय प्रथम रहे। लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय पटियाली एटा के ऋषभ, बालिका वर्ग में आशिया मारहरा ने पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान दयानंद श्रीवास्तव, संजय शर्मा, जिला पीटीआई भारत वीर वर्मा, राजीव यादव, मनीष दुबे, योगेश राजपूत, अरुण कांत, पुष्पेंद्र कुमार वर्मा, मोनिका, चंद्रप्रभा, संतराम, अजीत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed