फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mani Diwali on India's victory in T20 World Cup

Etah News: टी-20 विश्वकप में भारत की जीत पर मनी दीपावली

Sun, 08 Mar 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 08 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mani Diwali on India's victory in T20 World Cup
निधौली कलां में भारतीय क्रिकेट टीम के परिधान में मैच देखता बालक। सौ. से  परिजन
एटा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को हुए टी-20 फाइनल मैच में भारत ने इतिहास रच दिया। तीसरी बार विश्व विजेता बनने पर क्रिकेट प्रेमी झूम उठे। शहर से लेकर कस्बों तक लोगों ने तिरंगा लेकर जश्न मनाया। आतिशबाजी चलाकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


रविवार को होने वाले फाइनल मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह था। इसको लेकर तैयारियां की गई थीं। रोचक मुकाबला देखने के लिए दर्शक टीवी व मोबाइलों पर आंखें गड़ाए रहे। कहीं बड़ी स्क्रीन तो कहीं टीवी पर लोगों ने मैच का आनंद उठाया। राजा का रामपुर में प्रोजेक्टर लगाकर मैच देखा गया। भारतीय टीम को सपोर्ट करते दर्शकों ने तिरंगे के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन


भारतीय टीम के 255 रन के स्कोर से हर कोई आनंदित हो गया। दर्शक पूरे समय तक मैच का आनंद लेते रहे। न्यूजीलैंड की टीम की लगातार विकेट गिरने से टीम इंडिया की स्थिति मजबूत बनती चली गई। अंत में जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी से विकेट गिरते चले गए न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर ढेर हो गई। भारत के जीतते ही आतिशबाजी से दीपावली जैसा नजारा देखने को मिला।

निधौली कलां में भारतीय क्रिकेट टीम के परिधान में मैच देखता बालक। सौ. से  परिजन

निधौली कलां में भारतीय क्रिकेट टीम के परिधान में मैच देखता बालक। सौ. से  परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed