{"_id":"6a67a0ebae441ca85e07ce1c","slug":"manager-beaten-after-asking-someone-to-wait-for-two-minutes-at-gas-warehouse-video-goes-viral-etah-news-c-163-1-eta1014-154044-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गैस गोदाम में दो मिनट इंतजार की कहने पर मैनेजर को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गैस गोदाम में दो मिनट इंतजार की कहने पर मैनेजर को पीटा, वीडियो वायरल
Mon, 27 Jul 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
जलेसर में गैस एजेंसी पर होती मारपीट। स्रोत वीडियोग्रेव
जलेसर(एटा)। कस्बे के जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित गैस एजेंसी के गोदाम में ग्राहकों से महज दो मिनट इंतजार करने का अनुरोध करना मैनेजर और कर्मचारियों को भारी पड़ गया। आरोप है कि इस बात से नाराज चार लोगों ने मैनेजर और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और पीट दिया। हमले में मैनेजर के सिर में चोट आई। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना 14 जुलाई की बताई जा रही है। गैस गोदाम के मैनेजर ब्रह्मजीत ने बताया कि वह कर्मचारियों के साथ परिसर में पौध रोपण कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग गैस सिलिंडर लेने पहुंचे। कर्मचारियों ने उनसे दो मिनट इंतजार करने का अनुरोध किया। आरोप है कि इतना सुनते ही नगला पीपल निवासी सुखदेव, राजू और उनके दो अन्य साथी आक्रोशित हो गए। चारों ने मैनेजर और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान मैनेजर ब्रह्मजीत के सिर में चोट लग गई।
वायरल वीडियो में कुछ लोग गैस गोदाम के अंदर मैनेजर और कर्मचारियों के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।