फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Man jumps in front of train after dispute with wife; dies.

Etah News: पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत

Wed, 02 Sep 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 02 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Man jumps in front of train after dispute with wife; dies.
शंकर का फाइल फोटो।
मारहरा। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने बुधवार तड़के ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हादसा मारहरा रेलवे स्टेशन से सिकंदराराऊ की ओर सुल्तानपुर रेलवे फाटक के पास पोल संख्या 257/8 के निकट हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर डायल-112 के साथ मारहरा थाना पुलिस और सिकंदराराऊ जीआरपी चौकी की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


कस्बा मारहरा के मोहल्ला बस्ती निवासी विजेंद्र ने बताया कि भाई शंकर (40) का मंगलवार रात भाभी रूपवती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह बुधवार की सुबह बिना बताए घर से निकल गया। तड़के करीब साढ़े चार बजे रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। बाद में हाथ पर गुदे नाम के आधार पर उसकी पहचान शंकर के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर भाई विजेंद्र और पत्नी रूपवती भी घटनास्थल पर पहुंच गए। विजेंद्र ने बताया कि शंकर के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। शंकर की मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी से उपनिरीक्षक विपिन यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और राजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। वहीं सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शंकर का फाइल फोटो।

शंकर का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed