{"_id":"58655bb14f1c1b132ceecbbb","slug":"make-jlesr-overall-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलेसर बना ओवर आल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलेसर बना ओवर आल चैंपियन
Amar Ujala
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
जलेसर बना ओवर आल चैंपियन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। जलेसर टीम ओवर आल चैंपियन बनी। वहीं तीन स्पर्धाओं में प्रथम रही जैथरा की पूजा को व्यक्तिगत चैंपियन का खिताब मिला। एसएसपी राजेश कृष्ण ने कहा कि बालिकाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। वे हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। ऐसे आयोजनों से उनकी प्रतिभा में और निखार आता है।
राजकीय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित समापन समारोह में बीएसए रमाकांत वर्मा ने कहा कि खेलों से बच्चे स्वस्थ होते हैं। प्रतियोगिताओं से उन्हें और परिश्रम की प्रेरणा मिलती है। जिला फुटबाल संघ के राजीव यादव ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता के संयोजक मदन चंद्र राजपूत ने अतिथियों, सहयोगी व्यायाम शिक्षकाें का आभार जताया।
इस मौके पर डायट प्राचार्य मनोज कुमार गिरि, सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृपाशंकर वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह, श्रीकांत पटेल, ओम प्रकाश अकेला, जिला समन्वयक संजय मिश्रा, संजय यादव, शिक्षक नेता लोकपाल सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, राजीव वर्मा, संजय शर्मा, ओमेंद्र सिंह चौहान, राजीव यादव बॉबी, पूनम चौहान, राजेश गुप्ता, मनोज यादव आदि प्रमुख हैं। संचालन रजनीश यादव ने किया।
विज्ञापन
ये रहे विजेता
100 मीटर में गीता जलेसर प्रथम, अंजली पाल अलीगंज द्वितीय, संध्या अवागढ़ तृतीय, 300 मीटर दौड़ में पूजा जैथरा प्रथम, वर्षा मारहरा द्वितीय एवं शालिनी जलेसर तृतीय, साइकिल दौड़ में कुसुमा शीतलपुर प्रथम, कविता जलेसर द्वितीय एवं बीना निधौलीकलां तृतीय, बैडमिंटन में साधना निधौलीकलां विजेता, अनारकली अलीगंज उपविजेता, वालीबॉल में मारहरा विजेता, निधौली कलां टीम उपविजेता रही।