फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   mahant per lagaye aarop

कैलाश मंदिर के महंत पर लगा अवैध निर्माण का आरोप

Wed, 19 Feb 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
mahant per lagaye aarop
एटा। कैलाश मंदिर पर निरीक्षण के दौरान महंत से वार्ता करते सीओ सिटी व अन्य। - फोटो : ETAH
एटा। शहर के सबसे पुराने शिव मंदिर के महंत पर लोगों ने भूमाफियाओं से मिलकर मंदिर परिसर में दुकान निर्माण कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद सीओ सिटी निरीक्षण करने पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, महंत ने आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर स्थित कैलाश मंदिर परिसर में अवैध निर्माण कराकर निजी लाभ लेने का आरोप महंत पर लगाया गया है। आरोप है कि महंत ने मंदिर के निकास द्वार पर एक दुकान का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण होने से नक्कासी प्रभावित हो रही है और मूल रूप नष्ट किया जा रहा है। महंत की ओर से किए जा रहे निर्माण की शिकायत जिलाधिकारी सुखलाल भारती से की गई है।
विज्ञापन

शिवरात्रि का पर्व नजदीक आने से जिलाधिकारी ने तत्काल सीओ सिटी को भेजकर शिकायत की जांच कराने के निर्देश दिए। सीओ सिटी राजकुमार मामले की जांच करने बुधवार को मंदिर पहुंचे। यहां पर महंत व अन्य लोगों ने शिकायत से संबंध तमाम जानकारी जुटाई। शिकायत करने वालों में नीरज गुप्ता, डिंपल गुप्ता, अजय वर्मा, प्रशांत जैन, प्रमोद कुमार, दुशासन सिंह, अनिल गुप्ता, सतेंद्र कुमार और जय प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर में अवैध निर्माण कराने की शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया है। अवैध निर्माण जैसी कोई बात सामने नहीं आई है फिर भी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
राजकुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed