फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   maan brahmachaarinee ke poojan ko umade shraddhaalu

मां ब्रह्मचारिणी के पूजन को उमड़े श्रद्धालु

Wed, 29 Mar 2017 11:37 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 29 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
maan brahmachaarinee ke poojan ko umade shraddhaalu
मां ब्रह्मचारिणी के पूजन को जुटे श्रद्धालु - फोटो : amar ujala
नवरात्र पर्व के दूसरे दिन भक्तों ने मातारानी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की अर्चना की। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं मंदिरों में देर रात तक भजन कीर्तन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व का उत्साह बढ़ता जा रहा है। बुधवार को चेटीचंड के अवकाश के कारण देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ दिखी। शहर के प्रमुख मैया मंदिरों पर पूजा अर्चना करने वालों का तांता रहा। ठंडी सड़क स्थित पथवारी मंदिर पर तो जाम जैसे हालात रहे। भक्तों की लंबी लाइनें रहीं। हाथों में पूजा थाल लिए महिला पुरुष कतारों में लगे दिखे। काली मंदिर, शंाती नगर दुर्गा मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, इंद्रपुरी शिव मंदिर में मैया के जयकारे लगते रहे। देर शाम तक माता के भजन कीर्तन गूंजते रहे। इसके साथ ही तमाम भक्तों ने नवरात्र का व्रत भी रखा।
विज्ञापन

वहीं कासगंज में भक्तों की भीड़ सुबह से ही पूजा की थाली व कलश लेकर मंदिरों पर पहुंच गई। ठंडी सड़क स्थिति माता चामुंडा देवी मंदिर पर सबसे अधिक भीड़ उमड़ी। लंबी लंबी कतारों  से देवी दर्शन के लिए भक्तों को इंतजार करना पड़ा। हुलका मंदिर, पथवारी मंदिर, मालगोदाम रोड स्थिति मंदिर, प्रभुपार्क स्थिति चामुंडा देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर भी भक्तजन पूजा अर्चना को पहुंचे।  मान्यता है कि ब्रह्म्चारिणी देवी ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की देवी हैं।  इनकी पूजा करने से ज्ञान और विद्या में वृद्धि होती है। भक्तों ने पूजा अर्चना के बाद अपना उपवास रखा। पर्व के चलते घरों में माता के भजनों की भी धूम मचने लगी है। दिन निकलने के साथ ही मां की भक्ति के भजनों का दौर शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र
शहर के ठंडी सड़क स्थित संतोषी माता मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। भक्तों ने फूल बंगले में माता के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर पुष्पों की सुगंध से महकता नजर आया।

पालकी में जमकर झूमे श्रद्धालु
नवरात्र के दूसरे दिन देवी मां की पालकी में जयकारे गूंजते रहे। भक्त माता की पालकी को कंधे पर रखकर चलते हुए भक्ति में डूबे नजर आए। जगह-जगह भक्तों ने देवी मां का आशीर्वाद लिया। साथ ही पालकी की आरती उतारकर मनौतियां मांगीं।


सकीट में उमड़ा सैलाब
कस्बे के प्रमुख देवी मंदिरों में दिनभर भक्तों की कतारें लगी दिखी। माता महाकाली मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। वहीं शीतला माता मंदिर, गमा देवी मंदिर, पथवारी मंदिर, वार्ष्णेय मंदिर में भी भक्तों की भीड़ जुटी रही। वार्ष्णेय मंदिर में महिलाओं ने देवी मां का गुणगान किया। इसमें सुनीता वार्ष्णेय, मंजू वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय, विनीता वार्ष्णेय, तान्या, परी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed