{"_id":"662a491208036031320acffc","slug":"lover-of-woman-who-murdered-mother-in-law-arrested-etah-news-c-163-1-sagr1016-115988-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सास की हत्या करने वाली महिला का प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सास की हत्या करने वाली महिला का प्रेमी गिरफ्तार
Thu, 25 Apr 2024 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव मुमिया खेड़ा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस ने महिला को दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया था। अब उसके प्रेमी को भी पकड़ लिया गया है।
पुलिस के अनुसार दुर्गेश उर्फ दुर्गा 21 अप्रैल को अपनी सास बैकुंठी देवी (70) की हत्या करने के बाद प्रेमी आसू के साथ फरार हो गई थी। महिला को गांव के पास से ही 23 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया था कि गांव का ही प्रेमी आसू रविवार की रात करीब 2 बजे घर में मिलने आया था। जब वह प्रेमी को लेकर कमरे में संबंध बनाने गई तभी सास जाग गई और कमरे में आ गई।
प्रेमी को धक्का मारकर निकालने लगी। तभी गुस्से में आकर दोनों ने गला दबाकर सास की हत्या कर दी। मृतका के पति उदयवीर सिंह उर्फ नत्थू सिंह ने पुत्रवधू और उसके प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार आसू की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। बृहस्पतिवार को उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया है।