फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Love on Instagram Panchayat in the police stationmother of four children left her husband

इंस्टाग्राम पर प्यार: चार बच्चों की मां प्रेम में हुई अंधी, बोली-बच्चे रोएं या घरवाला, प्रेमी संग रहना है

Mon, 03 Nov 2025 09:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 03 Nov 2025 09:37 PM IST
सार

प्यार में अंधी मां के कठोर दिल को मासूम बच्चों के आंसू भी नहीं पिघला सके। कोर्ट में महिला को पेश किया गया, तो वहां से उसने प्रेमी संग रहना स्वीकार किया।  

विज्ञापन
Love on Instagram Panchayat in the police stationmother of four children left her husband
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली चार बच्चों की मां को इंस्टाग्राम पर युवक से मोहब्बत हो गई। प्रेमी संग चली गई। पुलिस ने तलाशा तो सोमवार को थाने में पंचायत हुई। पति को छोड़ उसने प्रेमी का हाथ थाम लिया। गांव झकरई निवासी व्यक्ति ने थाने में बताया कि वर्ष 2016 में जिला बदायूं निवासी युवती से उसका विवाह हुआ था। पत्नी के साथ सब कुछ सही चल रहा है और 4 बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम के माध्यम से पत्नी की बदायूं के ही एक युवक से दोस्ती हो गई। लगभग 25 दिन पूर्व उस युवक के साथ वह कहीं चली गई। महिला के ससुर ने रोते हुए बताया कि मोबाइल की लत ने हमारा घर उजाड़ दिया। बेटा खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता है और बहू किसी और के साथ रहने चली गई। सोमवार को पुलिस ने तलाश कर महिला को एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन



महिला को देखकर छोटे-छोटे बच्चे रोते-बिलखते रहे मगर उसने मुड़कर भी नहीं देखा और प्रेमी के साथ चली गई। महिला ने पति पर शराब पीकर प्रताड़ित करने और जुआ खेलने का आरोप लगाया। इसके अलावा अन्य पुरुषों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने का भी गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि इसलिए वह पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहना चाहती है। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि महिला ने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ जाना स्वीकार किया। इसी वजह से उसे प्रेमी के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed