फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lotus off workers will be on strike from today

आज से कमल बंद हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

Mon, 21 Dec 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Mon, 21 Dec 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Lotus off workers will be on strike from today
 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई ने सोमवार को 10 सूत्रीय मांगों के संबंध में बाइक रैली निकाली। राज्य सरकार पर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। परिषद ने निर्णय लिया कि मंगलवार और बुधवार को राज्य कर्मचारी कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


परिषद के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव ने कहा कि परिषद सरकार से निरंतर मांग करती आ रही है कि कर्मचारियों के इलाज की व्यवस्थाएं की जाएं, भ्रष्टाचार बंद हो, कर्मचारियों को कैश लेस सुविधा प्रदान की जाए, मकान किराया भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों के समान हो, ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त कर सीधे नौकरी के रास्ते खोले जाएं। सरकार का राज्य कर्मचारियों के प्रति उपेक्षापूर्ण व्यवहार कर्मचारियों के सम्मान को लगातार ठेस पहुंचा रहा है। इसलिए परिस्थितियों को देखते हुए परिषद के प्रांतीय निर्देश पर सोमवार को नलकूप कालोनी से बाइक रैली निकाली गई, जिसने शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया।। मंगलवार और बुधवार को कलम रोको हड़ताल की जाएगी। इसके बाद डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर जेएस दिनकर, घनेंद्र सिंह, विनोद यादव, सुरेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार, सुधीर कुमार, राकेश चंद्र, निहाल सिंह, नेत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed