फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Long-distance relationships straining ties; husbands and wives taking extreme steps.

Etah News: लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप से दरक रहे रिश्ते, पति-पत्नी उठा रहे घातक कदम

Wed, 09 Sep 2026 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 09 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Long-distance relationships straining ties; husbands and wives taking extreme steps.
एटा। पति-पत्नी के बीच दूरी रिश्तों की डोर को कमजोर कर रही है। इससे रिश्ते दरक रहे हैं। शक और शंका में लोग घातक कदम उठा रहे हैं। गत चार महीने में आत्महत्या और हत्या के मामलों ने समाज के नए चेहरे को उजागर किया है। 55 केस आत्महत्या और 11 हत्या के सामने आए हैं। इनमें 60 प्रतिशत से अधिक मामलों में संबंधों में दरार प्रमुख वजह रही है। कहीं पति तो कहीं पत्नी ने घातक कदम उठाया है।
विज्ञापन

आधुनिक दौर में संयुक्त परिवार कम हो रहे हैं। एकल परिवार बढ़ रहे हैं। इस बीच नौकरी और काम के कारण पति-पत्नी के अलग रहने से रिश्तों में दरार पैदा हो रही है। काम, परिवार, बच्चों के रखने का दबाव और एक-दूसरे से परेशानी शेयर न करने की वजह रिश्तों में खटास पैदा कर रही है। गत चार महीने के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। यहां 55 मामले आत्महत्या के दर्ज किए गए हैं। इनमें 36 महिलाएं और 19 पुरुष शामिल हैं। इनमें से 41 मामले प्रेम संबंध के शक में क्लेश के कारण खुदकुशी के हैं। सात मामले अवैध संबंध के चलते आत्महत्या के हैं।
विज्ञापन

--
यह भी प्रमुख वजह
एटा जनपद के कई गांव से लोग दिल्ली, नोएडा और दूसरे राज्यों में काम के लिए जाते हैं। खर्च कम हो इसके लिए परिवार को गांव में ही छोड़ जाते हैं। वह तीज त्योहारों पर ही घर आते हैं। इसके साथ-साथ अलग-अलग सेक्टरों में सरकारी नौकरी भी कर रहे हैं। उनकी पोस्टिंग सुदूर इलाकों में है। छुटि्टयां भी कम मिलती हैं। इस वजह से पति-पत्नी के बीच मन की बातें नहीं शेयर हो पातीं। घर और बच्चों के कामकाज का तनाव गुबार बनता है। ऐसे में रिश्तों में दरार और धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है। इसी वजह से घातक अंत भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
केस 1-
पत्नी की हत्या कर शव नहर में फेंका
जुलाई माह में फौजी ने पत्नी की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। उसका शव आज तक बरामद नहीं हुआ है। इस मामले में कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई। फौजी को पुलिस ने जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल पर ड्यूटी से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अवैध संबंध के शक में हत्या की बात उसने स्वीकार की थी।
--
केस-2
प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या
कोतवाली नगर क्षेत्र में महिला ने अपने प्रेमी सुमित कुमार के साथ मिलकर पति की हत्या का षड्यंत्र रचा। प्रेमी उसके पति हेमंत को शादी में शामिल होने के बहाने ले गया। रास्ते में शराब पिलाई और फिर जहरीले स्प्रे की ओवरडोज देकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जैथरा क्षेत्र के एक खेत में फेंक दिया गया था। पुलिस ने आरोपी पत्नी रूबी, उसके प्रेमी और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
---
मई से अगस्त तक के मामले
55 मामले में आए आत्महत्या के
7 मामले प्रेम संबंध के चलते हत्या के
36 महिलाओं ने की आत्महत्या
19 पुरुषों ने की आत्महत्या
41 मामलों में संबंधों में मतभेद बना कारण
(स्रोत पोस्टमॉर्टम गृह और पुलिस विभाग)
---
पहले संयुक्त परिवार होते थे तो महिला-पुरुष अपनी परेशानी को परिवार में बांट लेते थे। अब एकल परिवार बढ़े हैं। नौकरी, परिवार, कामकाज, बच्चों की जिम्मेदारी से महिला-पुरुष तनाव में है। दूर रहने के कारण यह तनाव मन में गुबार बन जाता है और घातक रूप लेता है। किसी दूसरे व्यक्ति की भावनाओं, विचारों और अनुभवों को उसके नजरिए से समझना न के बराबर है। इस लिए रिश्तों का स्वरूप घातक हो रहा है। पति-पत्नी एक दूसरे को समय दें तो रिश्तों को बचाया जा सकता है। - डॉ. वसुंधरा भूषण, मनोचिकित्सक, मेडिकल कॉलेज

--
यह बात सही है कि पिछले कुछ महीने में आत्महत्या और हत्या के मामलों में रिश्तों की कड़वाहट वजह बन रही है। लोग बिना सोचे समझे घातक कदम उठा रहे हैं। मतभेद और शक के कारण क्राइम करना समस्या का निदान नहीं है। दंपती एक दूसरे को समय देकर रिश्तों को मजबूत करें। - डॉ. इलामारन जि. एसएसपी एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed