फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lok Sabha Election BSP made Mohammad Irfan its candidate from Etah Lok Sabha constituency

LS Election: कल्याण सिंह के बेटे के सामने इस प्रत्याशी को टिकट देकर बसपा ने चौंकाया, सपा-भाजपा की बेचैनी बढ़ी

Tue, 09 Apr 2024 09:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Apr 2024 09:00 PM IST
सार

बसपा ने कल्याण सिंह के बेटे के सामने मोहम्मद इरफान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इससे सपा और भाजपा की बेचैनी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election BSP made Mohammad Irfan its candidate from Etah Lok Sabha constituency
अखिलेश यादव, मायावती व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा लोकसभा क्षेत्र से मंगलवार को बसपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। पार्टी ने मुस्लिम प्रत्याशी पर अपना दांव लगाया है। मोहम्मद इरफान को टिकट देकर समीकरण बिगाड़ने का काम किया है। पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव ने प्रत्याशी की घोषणा की है।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली ने कहा बहन जी के निर्देशन में पार्टी ने मोहम्मद इरफान को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के सभी पदाधिकारी प्रत्याशी को यहां से जिताने का कार्य करेंगे। मोहम्मद इरफान ने कहा इस क्षेत्र में 35 वर्ष वकालत की है। उन्होंने भाजपा सांसद पर निशाना साधा। कहा कि जिले में विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


बता दें कि मोहम्मद इरफान पुराने कांग्रेसी रहे हैं। गठबंधन में कांग्रेस ने यह सीट सपा को दे दी। इसके चलते मोहम्मद इरफान का कांग्रेस से मोह भंग हो गया और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस मौके पर अलीगढ़ मंडल प्रभारी सूरज सिंह, रणवीर सिंह कश्यप, महेश चौधरी, जुनैदा मियां, बसपा जिलाध्यक्ष बलवीर भाष्कर अदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम-एससी समीकरण से मिलेगी मजबूती

मोहम्मद इरफान लंबे समय से कांग्रेस नेता के रूप में मुस्लिम समाज से भी जुड़े रहे हैं। बसपा ने प्रत्याशी बना दिया है। मुस्लिम और एससी वोटों के समीकरण से उन्हें मजबूती मिलेगी। वहीं पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का नारा दे रही सपा के लिए मुश्किल बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed