फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lohiya gaanv ghoom kar vikaas kaary dekhen aphasar

लोहिया गांव घूमकर विकास कार्य देखें अफसर

Mon, 29 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Mon, 29 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
lohiya gaanv ghoom kar vikaas kaary dekhen aphasar
अलीगढ़ मंडल के आयुक्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़ मंडल के आयुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने सोमवार को अफसरों के साथ बैठक करके जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों का सच जाना। जिलास्तरीय अधिकारियों से लोहिया गांव के विकास कार्य गांवों में जाकर देखने का निर्देश दिया। चेताया कि मुख्यमंत्री जल्द ही जनपदों का भ्रमण करने वाले हैं। कहीं कोई गड़बड़ी मिली, तो कार्रवाई पक्की है।  
विज्ञापन

          कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने विधायकों द्वारा प्रस्तावित रिबोर व नए हैंडपंप नहीं लगने पर एक्सईएन जलनिगम और ग्रीन व क्लीन विद्यालय योजना में चयनित जीजीआईसी कासगंज को 50 लाख रुपये आवंटित होने के बाद भी कार्य शुरू न होने पर डीआईओएस पर गुस्सा जाहिर किया। हौसला पोषण, थानों में सीसीटीवी कैमरे, रानी लक्ष्मीबाई, आसरा, विधवा, वृद्वावस्था, विकलांग, समाजवादी योजना, 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों, बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील सहावर, ओवरहेड टैंक, पुल निर्माण, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, कामधेनु आदि योजनाओं की हकीकत खंगाली।  सरकारी स्कूलों में भवन, विद्युत कनेक्शन, हैंडपम्प, शौचालय दुरुस्त होने के निर्देश दिए। सीडीओ को प्रतिदिन चार चार विभागों की समीक्षा को कहा। बैठक से अनुपस्थित रहे प्रोजेक्ट मैनेजर, अधिशाषी अभियंता आवास विकास व आरईडी के वेतन रोकने का निर्देश दिया। मौके पर डीएम के विजियेंद्र पांडियन, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र समेत जिलास्तरीय अफसर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed