{"_id":"5ee50d3b8ebc3e42bc5b2c8c","slug":"lockdown-etah-news-agr446018885","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक बाजार रहता है गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक बाजार रहता है गुलजार
विज्ञापन
नियमों की अवहेलना कर एटा शहर में रात आठ बजे तक खुलीं दुकाने और मौजूद भीड़। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने बाजार को सुबह नौ से शाम सात बजे तक खोलने की अनुमति दी हुई है। बावजूद इसके व्यापारी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। रात आठ बजे तक पचास फीसदी दुकानें खुली रहती हैं। वहीं, जलेबी-कचौड़ी बेचने वाले तो सुबह सात बजे से ही अपनी दुकान खोल देते हैं। वहीं, होटल और ढाबे देर रात खुले रहते हैं। इससे कोरोना वायरस की चेन बने रहने की संभावना बनी हुई है।
किराना बाजार खुल जाता
लॉकडाउन में सुबह सात बजे से बाजार खुल रहा था। बाजार में अभी भी कुछ दुकानदार जल्दी ही बाजार खोल लेते हैं। इससे खरीदारी को ग्राहक आने लगते हैं।
-------------------
मंडी के कारण बढ़ती है भीड़ :-फल और अनाज मंडी आने वाले लोग परचून का सामान भी खरीदते हैं। इससे बाजार में सुबह से भीड़ हो जाती है, जबकि सुबह नौ, दस बजे के बाद दुकान खोलने वाले व्यापारी धूप चढ़ने पर बिक्री न होने के कारण खाली बैठे रहते हैं।
सुबह चार-पांच बजे ही खुल जाती हैं चाय की दुकानें :-सुबह चार-पांच बजे ही चाय की दुकानें खुल जाती हैं। वहीं सात बजे नाश्ता की ढकेल और दुकान खुल जाती हैं। मिठाई विक्रेताओं की भट्ठियां भी धधकने लग जाती हैं। नौ बजे तक तो यहां भीड़ दिखती है। वहीं, बाजार में होटल देर रात तक खुलते हैं। यहां मीट और शाकाहारी भोजनालय नौ दस बजे तक खुले रहते हैं। इसमें जीटी रोड के तो अधिकतर ढाबा, रेस्टोरेंट शामिल हैं।
विज्ञापन
अलीगंज में समय के बाद भी खुले रहते हैं बाजार
अलीगंज। अनलॉक वन में बाजार खोलने की मिली छूट के बाद व्यापारियों ने दुकान खोलने की समय सीमा अपने आप ही बढ़ा रहे हैं। वह सात बजे के बाद भी दुकानें खोले रहते हैं। दुकानदार सुबह 7 बजे दुकान खोल लेते हैं और 8 बजे के बाद ही बंद कर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने कहा कि दुकान खोलने व बंद करने का जो समय निर्धारित किया है यदि उसका कोई दुकानदार पालन करते हुए नहीं पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बाजार जल्दी खुलने की शिकायतें मिली थीं
बाजार जल्दी खुलने की शिकायतें मिली थीं। बाजार में सुबह से पुलिस फोर्स भेजकर चेकिंग कराई जाएगी, जो भी व्यापारी दुकान खोलकर बैठे मिलेंगे, उनका चालान करने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-संजय कुमार, एएसपी