फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lockdown

डेढ़ हजार किमी का पैदल सफर करके आया श्रमिक

Mon, 27 Apr 2020 09:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कासगंज। हैदराबाद से डेढ़ किलोमीटर की यात्रा कर बदायूं जाता युवक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना महामारी से बचाव में लॉकडाउन बड़ा हथियार है, लेकिन इससे कितने लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हुआ है यह भी किसी से छिपा नहीं है। लॉकडाउन के दंश से परेशान बदायूं का एक श्रमिक हैदराबाद से करीब डेढ़ हजार किलोमीटर पैदल चलकर शहर में पहुंचा। जेब में पैसा न होने के कारण मोबाइल भी बेचना पड़ा। लगातार चलते हुए पैर भी जवाब दे गए, लेकिन घर पहुंचकर परिवार से मिलने की इच्छा ही युवक का साथ दे रही थी।
विज्ञापन

हैदराबाद में बर्फ बेचने का काम करने वाला युवक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (25) पुत्र कल्लू श्रीवास्तव निवासी सकरी जिला बदायूं शहर में काली नदी के पास मिला। यह युवक 6 दिन पूर्व हैदराबाद से चला। युवक ने बताया कि जीवन में इस क्षण की कभी कल्पना नहीं की थी। वह निरंतर चल रहा है। उसने अपना मोबाइल 1300 रुपये में हैदराबाद में ही बेचा और घर लौटने के लिए निकल पड़ा। उसने बताया कि कई जगह पुलिस ने मदद की तो कई जगह डंडे फटकारे। वह जैसे-तैसे यहां तक पहुंचा है। खाने को कहीं मिल गया तो खा लिया वरना भूखे पेट ही चलते रहे। युवक ने बताया कि वह मंगलवार तक बदायूं पहुंचेगा। अपनी व्यथा सुनाते हुए उसकी आंखों से आंसू छलकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed