फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Location of missing youth's mobile phone written in suicide note found in Gurugram

Etah News: गुरुग्राम में मिली सुसाइड नोट लिख लापता युवक के मोबाइल की लोकेशन

Mon, 18 Sep 2023 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 18 Sep 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Location of missing youth's mobile phone written in suicide note found in Gurugram
मिरहची(एटा)। मिरहची-मारहरा मार्ग के मध्य से गुजर रही हजारा नहर में रविवार को कूदे त्रिलोकपुर निवासी अमित का सोमवार की सुबह तक कोई सुराग नहीं लग सका। थाना मिरहची पुलिस ने युवक की तलाश को पीएसी गोताखोरों की मदद ली है, लेकिन सोमवार शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। वहीं बैग व सुसाइड नोट छोड़कर लापता युवक के मोबाइल की लोकेश गुरुग्राम में मिली है। जिसको लेकर रहस्य बना हुआ है। नहर में बड़ी संख्या में मगरमच्छ होने की वजह से स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश के लिए पानी में उतरने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

मिरहची थाना प्रभारी सुभाष चंद्र कठेरिया ने बताया कि युवक की तलाश के लिए फ्लड यूनिट टीम द्वारा सर्च आपरेशन चलाने के लिए एसएसपी से मांग की गई है। फ्लड यूनिट टीम के पहुंचते ही नहर में सर्च आपरेशन शुरु कर दिया जाएगा। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि अमित के भाई कप्तान ने पुलिस को बताया कि अमित ने दो दिन पूर्व एक नई सिम ली है। जिसकी करंट लोकेशन ग्ररुग्राम की आ रही है। उन्होंने बताया कि युवक पहले भी आत्महत्या करने का नाटक कर चुका है। अमित के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। अगर सूचना सही मिली तो थाना पुलिस युवक की सकुशल बरामदगी के लिए गुरुग्राम भी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed