फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lineman killed while working on high-tension line, commotion

हाईटेंशन लाइन पर कार्य करते समय लाइनमैन की मौत, हंगामा

Mon, 24 May 2021 06:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Lineman killed while working on high-tension line, commotion
एटा। थाना मारहरा क्षेत्र में मोईउद्दीनपुर पर हाईटेशन लाइन पर कार्य करते समय संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। परिजनों ने निगम की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाकर हंगामा किया। जिस पर एसडीएम और सीओ सदर पहुंच गए। एसएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर छह घंटे बाद शव को उठाने दिया।
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन मोईउद्दीनपुर के पास ही विद्युत पोल पर कार्य करते समय लाइनमैन शेखर कुमार (30) निवासी गांव करुआमई थाना मारहरा की मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि शटडाउन लेने के बावजूद लाइन चालू कर दी गई। इस वजह से शेखर की मौत हुई है। विद्युत सप्लाई चालू करने का आरोप उपकेंद्र के एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) अजीत कुमार पर लगाया। परिजनों का यह भी आरोप था कि एसएसओ ने उपस्थिति रजिस्टर गायब करके कहा कि शेखर ड्यूटी पर ही नहीं आया था।
विज्ञापन

बिना बताए ही पोल पर कार्य करने लगा। इस बात को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा पनप गया। परिजनों ने मांग रखी कि एसएसओ को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया जाए। मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाए। इसको लेकर हंगामा चलता रहा। एसडीएम सदर अबुल कलाम और सीओ सदर इरफान नासिर खान ने परिजनों को समझाया। साथ ही एसएसओ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। शासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद शाम करीब चार बजे परिजन माने और शव को उठाने दिया। पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed