फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lekhpal, who went to met, was beaten in the presence of police

पैमाइश करने गए लेखपाल को पुलिस की मौजूदगी में पीटा

Fri, 05 Mar 2021 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal, who went to met, was beaten in the presence of police
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुसाड़ी में बृहस्पतिवार देर शाम को एसडीएम के आदेश पर पैमाइश करने गए लेखपाल को पुलिस की मौजूदगी में पीट गया। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर दस्तावेजों को फाड़ दिया। लेखपाल ने एसडीएम के आदेश पर 16 लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल नेमसिंह निवासी नेहरू नगर थाना कोतवाली नगर का कहना है कि गांव कुसाड़ी निवासी विजयपाल उपाध्याय, गंगा सिंह कुशवाह और अजीत कुमार की ओर से की गई शिकायत का निस्तारण करने के लिए बृहस्पतिवार को गांव गए थे। यहां पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस पहले से पहुंच गई थी और पुलिस की ओर से ही फोन करके बुलाया गया था। वहां पहुंचने पर डीएम की ओर से नक्शा दुरुस्तीकरण होने के बाद किया जा रहा निर्माण कार्य सही था। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के बाबूराम कुशवाह ने पहले से मौजूद महिला पुरुषों को उकसा कर हमला करा दिया, इसके बाद ग्रामीणों ने पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने काफी बचाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों की संख्या अधिक होने के चलते पुलिस भी नहीं बचा पाई।
विज्ञापन

आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर दस्तावेजों को भी फाड़ दिया। वारदात के बाद लेखपाल एसडीएम अबुल कलाम से मिले और तहरीर देकर आदेश कराने के बाद कोतवाली नगर में बाबूराम, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राहुल, रामवीर, गजराज सिंह, छविराम सिंह, मुंशी लाल, होती सिंह, इंद्रेश, रमेशचंद्र, अशोक कुमार, रेवतीराम, मुकेश, राजू, रामनिवास और आठ-10 अज्ञात महिला पुुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed