फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lekhpal

तीसरे दिन भी काटा गया लेखपालों का वेतनए सेवा समाप्ति के नोटिस हो रहे तैयार

Thu, 19 Dec 2019 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
lekhpal
कासगंज। हड़ताल अवैध घोषित किए जाने के बाद भी हड़ताल पर डटे लेखपालों के खिलाफ प्रशासन निरंतर कार्रवाई कर रहा है। सर्विस ब्रेक करने और सात लेखपालों को निलंबित करने के बाद तीसरे दिन का भी वेतन प्रशासन ने काट दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से भले ही लेखपालों में खलबली है, लेकिन लेखपाल अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने लेखपालों की हड़ताल को अवैध बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश प्रशासनिक अफसरों को दिए हैं। डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर सात लेखपालों को निलंबित किया जा चुका है। जिसमें लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष, सचिव और सभी तहसील के अध्यक्ष शामिल हैं। हड़ताल अवैध घोषित होने के तीसरे दिन भी लेखपाल काम पर वापस नहीं आए। इस पर प्रशासन ने तीसरे दिन का वेतन भी लेखपालों का काट दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जब तक लेखपाल काम पर नहीं आएं, उनका प्रति दिन का वेतन काटा जाए। प्रशासन की इस कार्रवाई से लेखपालों में खलबली मची हुई है, लेकिन लेखपाल अपनी जिद पर अड़े हैं। लेखपाल मैदान-ए- जंग का एलान कर चुके हैं। इधर जिला प्रशासन ने अब और सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। तहसीलदार ने तहसील क्षेत्र के सभी हड़ताली 39 लेखपालों की सेवा समाप्ति के लिए नोटिस तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed