फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Laborer standing on roadside dies due to collision with vehicle

Etah News: वाहन की टक्कर से सड़क किनारे खड़े मजदूर की मौत

Fri, 27 Sep 2024 03:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 27 Sep 2024 03:53 PM IST
विज्ञापन
Laborer standing on roadside dies due to collision with vehicle
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में कुठिला लायकपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव कुठिला लायकपुर निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि बुधवार की देर शाम को भाई राजपाल (45) गांव के पास ही सड़क पर खड़े हुए थे। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हमें सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से भाई को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहां पहुंचकर उपचार शुरू होने से पूर्व ही राजपाल की मौत हो गई। बताया कि विवाह के कुछ समय बाद ही पत्नी की मौत हो गई थी। मजदूरी करके अपना भरण-पोषण करते थे। कोतवाली देहात थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कोतवाली देहात के गांव कुसाड़ी निवासी अजीत कुमार ने बताया कि बुधवार की देर शाम वह अपनी बहन सुमन, भाई गिरजेश और 6 वर्षीय भांजी भूमिका के साथ सड़क किनारे खड़े थे। उसी समय एटा की और से जा रहे ई-रिक्शा ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते हम चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद भूमिका की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।

कोतवाली नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह खेमका पंप के पास मानपुर निवासी दिनेश किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। इसकी हालत को नाजुक देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। इसके अलावा अन्य सड़क हादसे में विजय और उनकी पत्नी प्रियंका भी घायल हो गए। इनको भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed