{"_id":"58efbe914f1c1b9106cf50ed","slug":"kuposhan-mitaane-mein-sahayog-karen-aanganabaadee-kaaryakatriyaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण मिटाने में सहयोग करें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण मिटाने में सहयोग करें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां
amar ujala
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में स्वच्छ भारत एवं राज्य पोषण मिशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला हुई। इसमें डीएम विजय किरन आनंद ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिकाओं से कुपोषण मिटाने में सहयोग का आह्वान किया। वहीं केंद्रों पर किसी भी तरह की वसूली आदि सीडीपीओ, सुपरवाइजर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी दी।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की कार्यशाला में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 30 हजार से अधिक बच्चे अतिकुपोषित हैं। इन्हें सेहतमंद बनाना है। कहा कि तीन माह बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के काम का आंकलन होगा। अच्छी दक्षता वाली कार्यकर्त्रियों को पुरस्कृत किया जाएगा। लापरवाही पर कार्यवाही होगी। पोषण दिवस पर गांव में अच्छा माहौल बनाया जाए। लोगों को कुपोषण, खुले में शौच से मुक्ति दिलाने का काम होना है। ग्राम निधि से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को चमकाया जाए। कहा कि पुष्टाहार की कालाबाजारी किसी भी दशा में स्वीकार नहीं हैं। सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि कार्यकत्रियों द्वारा उन अतिकुपोषित परिवाराें को चिह्नित करने को कहा, जिनके पास जाबकार्ड नहीं हैं। वहीं हौसला पोषण मिशन के तहत आयरन की गोलियां आदि वितरण के निर्देश दिए। मौके परडीपीओ सत्यप्रकाश, सभी सीडीपीओ, सुपरवाइजर मौजूद रहीं।