फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kuchh din aur nahin chalegee eta-toondala paisenjar

कुछ दिन और नहीं चलेगी एटा-टूंडला पैसेंजर

Thu, 13 Oct 2016 12:06 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 13 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
 kuchh din aur nahin chalegee eta-toondala paisenjar
अलीगढ़ में निर्माण कार्य के चलते बंद हुई ट्रेन
विज्ञापन

रेलवे को 11 अक्टूबर को शुरू करना था संचालन
एटा-टूंडला पैसेंजर ट्रेन अभी कुछ दिन और बंद रहेगी। अलीगढ़ में चल रहे निर्माण कार्य के कारण रेलवे अब तक एटा-टूंडला पैसेंजर ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू नहीं किया है। इससे यात्री परेशान हैं।

रेलवे ने 30 सितंबर से एटा-टूंडला पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया था। 11 अक्टूबर से दोबारा ट्रेन का परिचालन शुरू होना था, लेकिन मंगलवार देर रात तक ट्रेन एटा स्टेशन पर नहीं पहुंची। बताया गया कि अलीगढ़ में चल रहे निर्माण कार्य में एटा-टूंडला पैसेंजर का इंजन लगाए जाने के चलते अब तक ट्रेन शुरू न हो सकी है। बुधवार को सुबह यात्री जब ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे, तो उनको ट्रेन न जाने के बारे में जानकारी हुई। बता दें कि इस पैसेंजर ट्रेन से जिले के छोटे कस्बों और गांवों के लोग सफर करते हैं। टूंडला मार्ग पर पड़ने वाले स्टेशनों पर स्टापेज होने से गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा रहती है। इसके साथ ही यह ट्रेन जलेसर को सीधे मुख्यालय से जुड़ जाते हैं। स्टेशन मास्टर सीपी शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर काम चलने की वजह से ट्रेन बंद कर दी गई है। 11 अक्टूबर से ट्रेन का परिचालन होना था, लेकिन अब तक कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed