{"_id":"5d5ecc448ebc3e6c926d1300","slug":"krishna-etah-news-agr402113347","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रात जन्म लेंगे कन्हाई, घर-घर बजेगी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रात जन्म लेंगे कन्हाई, घर-घर बजेगी बधाई
विज्ञापन
जन्माटमी की तैयारी के चलते लड्डू गोपाल की प्रतिमा और पोसाक खरीदने को उमड़ी भीड़- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नटवर नागर, नंद के लाला, ब्रज के गोपाला आज धरती पर अवतार लेंगे। प्रभु श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। जन्माष्टमी पर्व पर कान्हा के विविध रूप देखने को मिलेंगे। जिले भर में झांकियों के माध्यम से श्रीकृष्ण का जीवन दर्शन श्रद्धालुओं को दिखाया जाएगा। झांकियां सजाने के लिए गुरुवार को पूरे दिन तैयारी हुई। इस दौरान बाजारों में भी खासी भीड़ नजर आई।
जन्माष्टमी को लेकर बाजार गुलजार हैं। कोई लड्डू गोपाल की मूर्ति खरीद रहा है तो कोई कान्हा को सजाने के लिए पोशाक, पगड़ी, चश्मा खरीद रहा है। इसके साथ ही कान्हा की झांकियां सजाने के लिए भी लोग जुटे हैं। शुक्रवार शाम शहर में दर्जनभर से अधिक स्थानों पर झाकियां प्रदर्शित की जाएंगी। शहर के सिंधी कालोनी गेट के पास बन रही झांकी में कान्हा के बाल रूप के दर्शन होंगे। साथ ही कारागार में कृष्ण जन्म से लेकर बचपन तक की लीलाओं को सुंदर दृश्य दिखाया जाएगा। झांकी संयोजक चेतनलाल बताते हैं कि विगत तीन चार दिन से झांकी सजाने की तैयारी चल रही है।
झांकी में श्रीकृष्ण के विविध रूप और लीलाओं के दर्शन कराए जाएंगे। उधर, पुलिस लाइन स्थित राधाकृष्ण मंदिर में भी झांकी सजाने के लिए कारीगर जुटे हैं। यहां श्रद्धालुओं को बर्फीली गुफा के अंदर राधाकृष्ण के दर्शन कराए जाएंगे। शहर में जगह-जगह झांकियां सजाने की तैयारी की जा रही है। इनमें अमरनाथ गुफा, मां दुर्गा के नौ रूप के साथ तमाम प्रमुख किवंदतियों की झांकी प्रदर्शित की जाएंगी। वहीं शुक्रवार रात को घरों में भी कान्हा जन्म की खुशियां मनाई जाएंगी। इस दौरान मंगल गीत गाए जाएंगे और कान्हा को भोग लगाया जाएगा। घरों में महिलाओं ने व्रत और जन्म को लेकर तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
--------------
पुलिस बल रहेगा तैनात
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार शाम झांकियां प्रदर्शित की जाएंगीं। झांकियों को देखने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ेगा। इस दौरान शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस विभाग ने भी तैयारियां कर ली हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों और चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिसकर्मी सादे वेश में भीड़ के बीच भी संदिग्धों पर नजर रखेंगे। वहीं थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
--------------
बाजार में उमड़ रही भीड़
जन्माष्टमी को लेकर बाजार गुलजार हैं। बाजार में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान लड्डू गोपाल से लेकर व्रत के सामान की जमकर बिक्री हो रही है। हालांकि व्रत के सामान पर महंगाई नजर आ रही है, लेकिन आस्था के आगे महंगाई मायने नहीं रख रही।