फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kriket maich mein kahaasunee, phaayaring

क्रिकेट मैच में कहासुनी, फायरिंग

Tue, 31 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 31 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
kriket maich mein kahaasunee, phaayaring
वारदात के बाद मौके पर पुल‌िस अफसर - फोटो : अमर उजाला
सहावर रोड स्थित नगला फरीद में मंगलवार शाम किक्रेट मैच खेलने के दौरान कहासुनी हो गई। इस दौरान मैच जीतने के बाद घर लौट रही टीम के साथ नगला समन के युवकों ने रास्ते में मारपीट करते हुए फायरिंग की। मारपीट में नगला फरीद निवासी पंकज और श्याम समेत दोनो पक्ष के एक दर्जन से अधिक युवक घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय ग्राम प्रधान को हिरासत में ले लिया। इसी से गुस्साए नगला फरीद के ग्रामीण पांच ट्रैक्टर में भर कर कोतवाली देहात पहुंचे। आरोप है कि जब तहरीर दी गई तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसी से गुस्साए ग्रामीणों ने कोतवाली देहात के गेट के सामने आगरा रोड पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसएसपी अजय शंकर राय और एडिशनल एसपी विसर्जन सिंह यादव ने ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस अफसरों ने तहरीर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने 15 मिनट तक आगरा रोड पर जाम लगाया। मामले में अभीतक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस की टीम नगला समन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed