{"_id":"6509a614136e1b10090ec243","slug":"kotwal-told-complainant-that-he-will-file-case-against-you-on-complaint-of-firing-in-etah-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों का तांडव: शिकायतकर्ता को ही धमकी- 'इंस्पेक्टर अलीगंज बोल रहा हूं, तुम्हारे खिलाफ लिखवाता हूं मुकदमा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों का तांडव: शिकायतकर्ता को ही धमकी- 'इंस्पेक्टर अलीगंज बोल रहा हूं, तुम्हारे खिलाफ लिखवाता हूं मुकदमा'
Tue, 19 Sep 2023 07:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Sep 2023 07:16 PM IST
सार
एटा में दबंगों ने थाने से 500 मीटर पर फायरिंग कर घंटों तांडव किया। शिकायत करने पर थानेदार ने शिकायतकर्ता को ही धमकीदे डाली। कहा कि 'इंस्पेक्टर अलीगंज बोल रहा हूं, तुम्हारे खिलाफ ही लिखवाता हूं मुकदमा'।
विज्ञापन
एटा में दबंगों ने थाने से 500 मीटर पर फायरिंग कर घंटों तांडव किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में दबंगों ने थाने से महज 500 मीटर दूर किसान नेता के घर चढ़ाई कर दी। कई राउंड फायरिंग करके घंटों तक तांडव काटा। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। शिकायत करने पर थानेदार ने उल्टे शिकायतकर्ता को ही धमकाया। उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर मुंह बंद कराने की कोशिश की। इससे लोगों में आक्रोश गया। बाद में एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कराकर थानेदार के खिलाफ जांच बैठा दी।
विज्ञापन
घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के पढ़ाव मैदान मोहल्ला की है। यहां के निवासी किसान यूनियन नेता राज कुमार दिवाकर के घर पर सोमवार की रात करीब 9 बजे दबंगों ने चढ़ाई बोल दी। गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की। उन्हें घर से बाहर निकलने को ललकारा। कई राउंड फायरिंग की गई। घंटों तक तांडव चला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- महिला आरक्षण बिल: सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'बिल का समर्थन करती हूं लेकिन सरकार की मंशा ठीक नहीं'
विज्ञापन
इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। लोग घरों में छिपे रहे। किसी की विरोध करने की हिम्मत नहीं हुई। लोगों ने फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। जबकि घटना थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता की। उन्होंने उसी के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी।
यह भी पढ़ेंः- Etah News: सिर पर सटाया तमंचा और दबा दिया ट्रिगर, खून से लथपथ बेटे का शव देख चीख पड़े परिजन
पुलिस की गैर जिम्मेदारी और दंबगों के आतंक का मामले ने मंगलवार की सुबह से ही क्षेत्र में तूल पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी कड़ी प्रतिक्रियाएं दीं। फायरिंग का वीडियो और कोतवाल से हुई वार्ता का ऑडियो शेयर किया गया। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। फायरिंग करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल की जांच सीओ अलीगंज सुधांशू शेखर को सौंपी है।