फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kohare ka kahar, haadason mein teen kee maut

कोहरे का कहर, हादसों में तीन की मौत

Sat, 10 Dec 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
kohare ka kahar, haadason mein teen kee maut
कोहरे के कारण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोहरे के कारण शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

केहरी सिंह निवासी घिनोना ढोलना शुक्रवार की रात को टेंपो से कासगंज आ रहा था। टेंपो में दो अन्य लोग भी सवार थे। कोहरे के चलते मार्ग दिखाई न देने पर भगवंतपुर पुल के निकट टेंपो पलट गया। हादसे में केहरी सिंह की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुधीर सिंह पुत्र सतीश सतीश चंद्र निवासी गंगपुर आगरा, मोनू पुत्र जगदीश निवासी ग्वालियर रोड शुक्रवार की रात को शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से आगरा से बरेली जा रहे थे। दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। कोहरे के कारण अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सुधीर की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। एक अन्य हादसा शनिवार को हुआ। जितेंद्र पुत्र होतीलाल निवासी फतेहपुर शनिवार को कासगंज से अपने घर वापस लौट रहा था। सैलई रोड पर ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके कारण वह सड़क पर गिर पड़े। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। जिससे उसके गंभीर चोटें आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को भी पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed