{"_id":"5f6f86e98ebc3e9bac5eef25","slug":"kidnap-crime-police-etah-etah-news-agr4610586190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की कार से की गई थी अपहरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की कार से की गई थी अपहरण की कोशिश
विज्ञापन
मारहरा में अपहरण की सूचना पर जांच करती मौके पर पहुंची पुलिस- संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। मारहरा क्षेत्र से अपहरण में उपयोग की गई कार एक सिपाही के नाम से दर्ज है। सिपाही वर्तमान में अलीगढ़ क्षेत्र में तैनात है और उसका बेटा अपहरण में शामिल था। इसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है ।
थाना क्षेत्र के गांव मैहनी निवासी अतुल कुमार का अपहरण सिपाही के नाम दर्ज एक कार से किया गया था। सिपाही वर्तमान में थाना अलीगढ़ क्षेत्र थाना छर्रा में तैनात है। उसका पुत्र कौशलेंद्र वारदात के समय शामिल था। पुलिस ने गांव में दबिश दी तो परिजनों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार किया है, लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। इसकी तलाश में पुलिस लगातार लगी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि अपहरण में उपयोग की गई कार सिपाही के नाम से दर्ज है उसका पुत्र वारदात में शामिल था। उसका नाम तहरीर में दर्ज नहीं किया गया है लेकिन अज्ञात लोगों में शामिल है। जांच में नाम सामने आने पर उसकी तलाश में गंभीरता के साथ दबिश दी जा रही है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। इनमें थाना मारहरा, स्वाट टीम और थाना मिरहची पुलिस को लगाया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बहुत जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।