फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Kicked in the stomach for not giving dowry, fetus dies

Etah News: दहेज न देने पर पेट में मारी लात, मरा गर्भस्थ शिशु

Mon, 20 Jan 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 20 Jan 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Kicked in the stomach for not giving dowry, fetus dies
एटा। थाना सकीट में पूजा निवासी दत्तपुर ने पति संदीप कुमार निवासी मिलावली थाना जसराना जिला फिरोजाबाद सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि अतिरिक्त दहेज में 2 लाख रुपये और बुलेट बाइक नहीं दी तो पति ने पेट में लात मार दी, जिससे गर्भस्थ शिशु मर गया।
विज्ञापन

पूजा उर्फ सरस्वती ने बताया कि पिता कश्मीर सिंह ने 4 मई 2023 को संदीप कुमार के साथ विवाह किया था। उस समय अपनी सामर्थ्य के अनुसार सामान, आभूषण और 3.50 लाख रुपये दिए थे। कुछ समय बाद ही पति संदीप कुमार, ससुर प्रेमपाल सिंह, सास स्नेहलता और जेठ विशेष कुमार उर्फ चिंटू अतिरिक्त दहेज में बुलेट बाइक और 2 लाख रुपये की मांग करने लगे। बात-बात पर कम दहेज देने का ताना मारते हुए मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने लगे। गर्भवती होने के बाद भी मुझे भूख प्यासा रखते थे और बच्चा गिराने की दवा विटामिन की बताकर खिलाते थे।
विज्ञापन

आरोप लगाते हुए बताया कि 25 जुलाई को इन लोगों ने मुझे पीटा और वापस मायके जाने को कहा। मैंने कहा कि गर्भावस्था में मायके में कैसे रहूंगी तो पति ने पेट में लात और घूसे मारे। इसके बाद यह लोग मुझे मायके के पास कुंजपुर वाले मोड़ पर छोड़कर भाग गए। मायके पहुंची तो शाम को पेट में तेज दर्द होने लगा, परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सक ने कहा कि बच्चे की धड़कन नहीं चल रही है। एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन से मृत बच्चा पैदा हुआ। सीओ सकीट ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed