{"_id":"68dec64a4aa7d085bf0b9b7f","slug":"keshav-and-kajal-won-the-cross-country-race-etah-news-c-163-1-eta1002-139917-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: क्राॅस कंट्री दौड़ में केशव व काजल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: क्राॅस कंट्री दौड़ में केशव व काजल ने मारी बाजी
Fri, 03 Oct 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
क्रास कंट्री दौड़ के दौरान खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाते अनुज कुमार यादव व उपक्रीड़ाअधिकारी
एटा। गांधी जयंती पर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें केशव राजपूत व काजल ने बाजी मारी। बालक बालिका ओपन आयु वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में 95 बालक व 25 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप 65 प्लस आयु वर्ग गोल्ड मेडलिस्ट अनुज कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। स्टेडियम गेट से प्रारंभ हुई दौड़ जीटी रोड होते हुए बाईपास मोड़ तक पहुंची और फिर वापस स्टेडियम गेट पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान बालक वर्ग में केशव राजपूत ने प्रथम व संजीव कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्ता किया।
वहीं बालिका वर्ग में काजल ने प्रथम और श्वेता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर जिला उपक्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने ध्वजारोहण कर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। साथ ही विकसित भारत शताब्दी संकल्प 2047 के तहत उपस्थित खिलाड़ियों, प्रतिभागियों और कर्मचारियों को पुस्तिकाएं एवं लीफलेट वितरित किए।
विज्ञापन
कनिष्ठ सहायक हेमलता, हॉकी प्रशिक्षक प्रत्येंद्र सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक शुभम कुमार, जिम प्रशिक्षक रितिक, हिमांशु विमल, अभिषेक, मनीष राज प्रभाकर, संजीव कुमार, नवीन, आदित्य किशन दत्त गोपाल व विजय आदि रहे।