{"_id":"5e7650a98ebc3e7697288cec","slug":"katchehri-closed-etah-news-agr4348149125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी पर कोर्ट परिसर के बंद कराए गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी पर कोर्ट परिसर के बंद कराए गेट
विज्ञापन
न्यायालय गेट पर अपनी तारीख देते वादी।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोरोना वायरस से बचने के लिए न्यायालय परिसर का गेट बृहस्पतिवार को ही बंद कर वादों की सुनवाई की तिथियां बढ़ाने की सूची गेट पर चस्पा कर दी गई थी। इस दौरान जिन वादों की सुनवाई थी, वह वादकारी कचहरी आए और कोर्ट परिसर के गेट बंद होने पर अगली तिथियां लेकर चले गए।
न्यायालय परिसर सहित कचहरी पर शनिवार को पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। कोर्ट परिसर के अंदर सिर्फ सुरक्षाकर्मी ही नजर आए, अधिवक्ताओं ने भी आने-जाने से परहेज किया। जनता कर्फ्यू का शनिवार को ही असर साफ देखने को मिला और कोरोना को टक्कर देने के लिए अपने कदमों को रोक लिया।
सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले कोर्ट परिसर में सन्नाटे को देखकर साफ दिख रहा था कि लोगों ने जागरूकता का परिचय दिया है। जिला जज रेनू अग्रवाल ने आदेश जारी कर कोर्ट परिसर के गेट नंबर दो और पांच पर सुनवाई वादों की तिथियां बढ़ाकर चस्पा करवा दीं थीं और कोरोना की वजह को भी स्पष्ट कर दिया था।