{"_id":"69d2808ed6b496a6f009197d","slug":"kashyap-community-urged-to-participate-in-politics-etah-news-c-163-1-eta1002-148751-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कश्यप समाज से राजनीति में भागीदारी करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कश्यप समाज से राजनीति में भागीदारी करने का आह्वान
विज्ञापन
शहर के जीटी रोड से होकर निकलती शोभायात्रा। संवाद
एटा। महर्षि कश्यप की जयंती पर रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत ठंडी सड़क स्थित कश्यप धर्मशाला से हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कश्यप मेला समिति के तत्वावधान में मेहता पार्क से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। ढोल-नगाड़ों और जयघोषों के बीच निकली यात्रा में समाज के लोगों ने पारंपरिक परिधान पहने। पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। महर्षि कश्यप के जीवन, तपस्या और सामाजिक योगदान को याद किया।
नरेंद्र कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज ने देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने निषादराज के उदाहरण का उल्लेख करते हुए समाज को कार्य और योग्यता के अनुसार सम्मान मिलने की बात कही।
विज्ञापन
शोभायात्रा में मुन्ना कश्यप, अमित कश्यप, शिवम कश्यप, बॉबी कश्यप, अमर पाल कश्यप, अरुण कश्यप, प्रमोद कश्यप और अनिल कश्यप आदि उपस्थित रहे।