फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Karisma's first in 400m Jlesr

400 मीटर दौड़ में जलेसर की करिश्मा प्रथम

Wed, 28 Dec 2016 12:17 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 28 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Karisma's first in 400m Jlesr
400 मीटर दौड़ में जलेसर की करिश्मा प्रथम - फोटो : Amar Ujala
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की जनपदीय प्रतियोगिताएं मंगलवार से शुरू हो गईं। इस मौके पर छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज मैदान पर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डीएम शंभूनाथ ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

निधौलीकलां ब्लॉक की छात्राओं ने स्वागत गीत और सत्यम शिवम सुंदरम, अलीगंज की बालिकाओं ने राजस्थानी लोक नृत्य और शीतलपुर ब्लॉक की बालिकाओं ने डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। बालिकाओं ने ताईक्वांडो का डेमो भी प्रस्तुत किया। वहीं 400 मीटर दौड़ में करिश्मा जलेसर प्रथम, मारहरा की वर्षा ने द्वितीय और शीतलपुर की कुसुमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में सकीट, शीतलपुर, जलेसर और अलीगंज की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बीएसए रमाकांत वर्मा, एबीएसए श्रीकांत पटेल, महेश पटेल, ओमप्रकाश अकेला, संतोष प्रताप सिंह, पीटीआई इंद्रेश यादव, जिला समन्वयक मदन राजपूत, पीटीआई रजनीश यादव, दलवीर सिंह, मनोज यादव, राजीव यादव बॉबी, मनीष दुबे, धर्वेंद्र यादव, जयराम, देवेंद्र, लोकपाल, राजीव वर्मा, विश्वनाथ सिंह, संजय, अमित चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed