फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   karant lagane se kishor behosh, bhains maree

करंट लगने से किशोर बेहोश, भैंस मरी

Sun, 12 Jun 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sun, 12 Jun 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
karant lagane se kishor behosh, bhains maree
ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्राम मामों में हाईटेंशन लाइन के टूटे बिजली के तार में आ रहे करंट की चपेट में आकर किशोर बेहोश हो गया, जबकि भैंस की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हुई। अधिकारियों के समझाने के बाद ही जाम खुल सका।
विज्ञापन

गांव में चार दिन पहले बिजली का तार टूटकर गिर गया, विभागीय अधिकारियों ने शिकायत के बाद भी तार को ठीक नहीं कराया। रविवार को सुबह के समय श्यावीर (14) पुत्र प्रेमपाल भैंस को चराने के लिए ले जा रहा था। तभी भैंस टूटे तार में आ रहे करंट की चपेट में आ गई और वह मर गई। यह देखकर किशोर दौड़कर उसके पास पहुंचा। उसने जैसे ही भैंस को छूकर देखा तो उसे भी करंट लग गया, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गया। आस पास के ग्रामीणों ने जब यह नजारा देखा तो काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर आ गए और मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे तक जाम के हालात रहे। सूचना मिलने पर एसडीएम संजय सिंह व सीओ सवीह हैदर पुलिस के साथ मौके पर पहुुंच गए। बालक को अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed