फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jyaadaatar bason mein vaipar na khidakiyon mein sheeshe, daravaaje bhee khastaahaal

ज्यादातर बसों में वाइपर न खिड़कियों में शीशे, दरवाजे भी खस्ताहाल

Sun, 11 Dec 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
jyaadaatar bason mein vaipar na khidakiyon mein sheeshe, daravaaje bhee khastaahaal
अधिकतर बसें खटारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शीतलहर और कोहरे के कारण बसों और ट्रेनों में यात्रा करना मुश्किल हो रहा है। यह परेशानी तब और बढ़ जाती है जब बस की खिड़कियों में शीशे ही न हों। साथ ही दरवाजे और इसकी सीटें भी खस्ताहाल हो। इससे निपटने के लिए परिवहन निगम लापरवाह बना हुआ है। रोडवेज की कई बसों में फॉग लाइट, रेडियम स्टीकर, वाइपर मेंटेनेंस बहुत ही खराब है। ऐसे में यात्रियों को निगम की खस्ताहाल बसों में सफर के दौरान ठिठुरना पड़ रहा है। वहीं, अफसर बसों में मेंटेनेंस चलने की कह कर पल्ला झाड़ने में लगे हैं।  
विज्ञापन

यूपीएसआरटीसी भले की यात्रियों को हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल कर रहा हो, लेकिन मौसम के मुताबिक यात्रियों को बसें उपलब्ध कराने में परिवहन निगम नाकाम साबित हो रहा है। एटा रोडवेज डिपो में 159 बसों का बेड़ा है। इनमें 14 नई बसें हैं। पिछले पांच दिनों से शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ रहा है। डिपो की खस्ताहाल बसों में सफर करने वाले यात्री ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन

आलम यह है कि किसी बस का शीशा टूटा है तो किसी बस का मेन गेट खस्ताहाल है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक रोडवेज बस चालक ने बताया कि कई बार वर्कशॉप में बस ले जाकर वाइपर सही करने को कहा गया, लेकिन सही नहीं हुआ। ऐसे में सफर के दौरान कोहरा सामने के शीशे पर जमने से सूनसान इलाके में बस रोक कर शीशा साफ करना पड़ रहा है। यही नहीं डिपो की कई बसों में अभीतक बैक लाइट के साथ रेडियम स्टिकर नहीं लगे हैं।  इसके चलते घने कोहरे में पीछे से दूसरा वाहन टकरा सकता है। हाड़ कपाने वाली सर्दी में यात्री ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
 बसों में मेंटेनेंस कराया जा रहा है। ज्यादा खस्ताहाल बसें रात में सड़क पर नहीं उतारी जा रहीं हैं। उम्मीद है कि इसी सप्ताह सभी बसें मेंटेनेंस के बाद चलने लगेंगी।
दीपेंद्र सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed