फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Just waiting for two hours standing Passenger

बस के इंतजार में दो घंटे तक खड़े रहे यात्री

Sun, 14 Jun 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sun, 14 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Just waiting for two hours standing Passenger
गौरतलब है कि डिपो से मौजूदा समय में कुल 91 बस संचालित हो रही हैं। इनमें 70 निगम और 21 अनुबंधित बस हैं। इन बसों को संचालित करने के लिए विभाग के पास पर्याप्त चालक-परिचालक नहीं हैं। इससे बसों का संचालन प्रभावित हो जाता है। आए दिन यात्रियों को घंटो खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता हैं। रविवार को सुबह के समय दो घंटे बसों का संचालन प्रभावित रहा। यह समय ऐसा था जब यात्रियों का दबाव अधिक रहता है। तमाम नौकरी पेशा के लिए रवाना होते हैं। गर्मियों की छुट्टियों के चलते लोगों का रिश्तेदारियों में आवागमन बना हुआ है। सहालगों के चलते भी बसों में भीड़ दिख रही है। सर्वाधिक भीड़ दिल्ली-अलीगढ़ मार्ग पर निकलती है।
विज्ञापन

बसों का संचालन प्रभावित होने से अलीगढ़, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दो घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा। जब विभागीय अधिकारियों से बसों के संचालन प्रभावित रहने का कारण पूछा तो उन्होंने चालक-परिचालकों की कमी बताकर अपने कर्तव्य से पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


मुझे किसी जरूरी काम के लिए समय से दिल्ली पहुंचना था लेकिन पिछले डेढ़ घंटे से कोई बस नहीं आई हैं। अब मैं समय से दिल्ली नहीं पहुंच पाऊंगा। - रणवीर, निवासी गंजडुंडवारा
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो घंटे से बस स्टैंड पर अलीगढ़ जाने के लिए कोई बस नही हैं। मुझे अपनी नौकरी पर जाना है। ेबस की कमी से विलंब हो रहा है। - प्रीतम सिंह, निवासी सहावर


तय मानकों के अनुसार डिपो में चालक-परिचालकों की कमी हैं। मौजूदा समय में जो चालक परिचालक हैं, उनसे ही काम चलाया जा रहा है। जो बसें रात को दिल्ली गई थीं। वे अभी वापस नहीं लौटी हैं। जैसे ही बस आएंगी उन्हें रवाना किया जाएगा। - राम खिलाड़ी, कार्यवाहक स्टेशन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed