फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   JNU student council in protest against the tricolor in March

जेएनयू प्रकरण के विरोध में विद्यार्थी परिषद का तिरंगा मार्च

Fri, 26 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 26 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
JNU student council in protest against the tricolor in March
जेएनयू में  देश विरोधी नारेबाजी के खिलाफ शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इंडिया फर्स्ट मार्च के नाम से तिरंगा मार्च निकाला। कार्यकर्ता देश के खिलाफ नारेबाजी करने वालों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर नारेबाजी करने रहे थे। एबीवीपी के तिरंगा मार्च में अधिवक्ता और विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शिरकत कर समर्थन दिया।  
विज्ञापन

मेहता पार्क पर शुक्रवार को एकत्रित होकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नगर में तिरंगा मार्च निकाला। जुलूुस घंटाघर , गांधी मार्केट , कचहरी चौराहा ,जीटी रोड होते हुए मेहता पार्क पर जाकर खत्म हुआ। तिरंगा मार्च के बाद एबीवीपी संयोजक युवराज सिंह ने कहा कि देश के खिलाफ नारेबाजी करने वाले ऐसे लोग देशद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे समय हम सबको एकजुट कर इनका देश विरोधी ताकतों को विरोध करने की जरूरत है। संगठन मंत्री नीटू शर्मा ने कहा कि देश में चल रहीं देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ यह मार्च निकाला गया। देश को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन यादव ने कहा कि देश के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों में कुछ छात्र मिलकर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। भारत में अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। सचिन ने कहा कि राहुल गांधी और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इनका समर्थन कर रहे हैं। नगर मंत्री हर्ष जादौन ने जेएनयू में भारत विरोधी नारेबाजी पर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

कुशल खितौलिया , केशव माहेश्वरी , निखिल , वैभव , हीरा , जलज ,यशोदा नंदन ,केशव ,पुनीत ,सुशील , अंशुल , शिवम राजपूत, विनय ,विक्रांत वार्ष्णेय समेत अनेक कार्यकर्ता अधिवक्ता और हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed