फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jmajm rain brought relief from the heat

झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Fri, 14 Aug 2015 07:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 14 Aug 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
 शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को उसम भरी गरमी से राहत मिल गई। वहीं जगह जगह जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्गो में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

कई दिनों से उमस भरी लोगों से परेशान थे। उनके द्वारा गरमी से राहत पाने के लिए बारिश को इंद्रदेव से प्रार्थना भी कर रहे थे। सुबह से ही धूप और बादल के चलते उमस बनी हुई थी। दोपहर के बाद बादल और घने हो गए और पहले बूंदा बूंदी हुई फिर तेज झमाझम बारिश हुई। बाजारों में जो लोग थे वे जहां तहां रुककर बारिश से बचने का प्रयास करने लगे। गरमी में हुई बारिश से बच्चों और युवाओं की मौज आ गई। बच्चों ने बारिश में खूब नहाया तो युवाओं बाइकों पर बारिश का लुत्फ लिया। बारिश होते ही तापमान में कमी आ गई। और गरमी के तेवर भी नरम हो गए। लोगों को गरमी से राहत मिल गई। लेकिन गरमी से राहत के साथ साथ जलभराव की समस्या भी लोगों को झेलनी पड़ी। लवकुशनगर, पालनगर, न्यू माधौपुरी, गंगेश्वर कालोनी, तहसील रोड, गांधी मूर्ति सहित अन्य बस्तियों में जलभराव हो गया। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन



बारिश होते ही खिले किसानों के चेहरे
कासगंज(ब्यूरो)। बारिश न होने से किसानों की फसलें सूख रहीं थी। किसान धान, मक्का आदि की फसलों को सूखने से बचाने के लिए महंगी सिंचाई कर रहा था। झमाझम बारिश होने से किसानों को राहत मिली। उनकी फसलों को बारिश का पानी मिल गया। किसान रामचंद्र का कहना है अभी बारिश पर्याप्त नहीं हुई हैं। अभी और बारिश की फसलों को जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed