{"_id":"58640bc74f1c1b132ceebeac","slug":"jlesr-in-kabaddi-taekwondo-topped-the-jathra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में जलेसर, ताइक्वांडो में जैथरा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में जलेसर, ताइक्वांडो में जैथरा अव्वल
Amar Ujala
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन खेल प्रतिभाओं का धमाल रहा। प्रतियोगिताओं में जिले के आठ कस्तूरबा विद्यालयों की 260 से अधिक खिलाड़ी बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का समापन गुरुवार को होगा।
राजकीय इंटर कालेज क्रीडास्थल पर दूसरे दिन संपन्न दौड़, लंबी कूद, चक्का-गोला फेंक एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 600 मीटर दौड़ में पूजा जैथरा प्रथम, श्वेेता जलेसर द्वितीय एवं सकीट की पूनम तृतीय रहीं। लंबी कूद में अलीगंज की सोनी प्रथम, द्वितीय-तृतीय विजेता मारहरा की कल्पना एवं वर्षा रहीं। चक्का फेंक नेहा मारहरा प्रथम, निधौली कलां की रजिया व आरती द्वितीय एवं तृतीय रहीं।
गोला फेंक में शालू मारहरा प्रथम, कुसुमा जलेसर द्वितीय व तृतीय विजेता संयुक्त रूप से अलीगंज की मनोरमा एवं जैथरा की पूजा के नाम रहा। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 20-22 केजी एवं 22-24 केजी में जैथरा की समरीन को गोल्ड, 24-26 केजी में अलीगंज की रानी, 26-29 केजी में जैथरा की यशी एवं 29-32 केजी में मारहरा की प्रवीना गोल्ड रहीं। वहंी कबड्डी में जलेसर विजेता एवं सकीट उपविजेता रहा।
विज्ञापन
उपस्थित लोगों में संयोजक मदन राजपूत जिला समन्वयक बालिका शिक्षा के अलावा जिला व्यायाम शिक्षक रजनीश यादव, राजीव यादव, इंद्रेश यादव, जयराम सिंह यादव, शशिकांत, मनीष दुबे, मनोज यादव, धर्वेंद्र यादव, दलवीर सिंह, धर्मेंद्र पाठक एवं समस्त कस्तूरबा विद्यालयों की वार्डन एवं टीचर्स आदि प्रमुख थे।
एसएसपी करेंगे समापन
जिला समन्वयक मदन राजपूत के अनुसार तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का समापन गुरुवार को बारह बजे होगा। समापन आयोजन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण होंगे।