{"_id":"62964f41e5417b603134bd1a","slug":"jewelery-and-cash-worth-six-lakhs-stolen-from-two-houses-etah-news-agr5352921186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से छह लाख के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से छह लाख के जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
अवागढ़ के गांव रुद्रपुर में एक मकान में चोरी होने के बाद बिखरा पड़ा सामान ।संवाद
- फोटो : ETAH
अवागढ़। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव रुद्रपुर में सोमवार रात चोरों ने दो घराें से करीब छह लाख रुपये के जेवरात और एक लाख रुपये की नकदी पार कर दी। लोहे के तार काटकर घर में चोर घुस आए थे। मंगलवार सुबह जागने पर इसकी जानकारी हुई। गांव रुद्रपुर निवासी सुरेंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया उनके परिवार में पांच सदस्य हैं। सबसे बुजुर्ग उनकी माताजी हैं। सोमवार की रात गर्मी के कारण घर के चार सदस्य छत पर सोने चले गए। माताजी नीचे ही सो रही थीं।
रात के समय चोर लोहे का तार काट घर में प्रवेश कर गए। बरामदे की दीवार पर चढ़कर दरवाजे के अंदर लगी कुंडी को खोल लिया। चोर अपने साथ कटर जैसी कोई मशीन भी लाए थे जिससे बक्से आदि के ताले काट दिए। अलमारी में रखी सोने की जंजीर, झुमकी, अंगूठी, कॉलर, चांदी की पांच जोड़ी पायल सहित दो खड़वा, कनोनी सहित बक्से में रखे 50 हजार रुपये पार कर दिए। मंगलवार सुबह जब छत से नीचे उतरकर आए तो मामले की जानकारी हुई।
वहीं चोरों ने गांव के ही पूरन सिंह के घर को निशाना बनाया। चोर उसी तरह से यहां भी घुसे। पूरन सिंह ने बताया कि चोर उनकी तीन बहुओं के करीब तीन लाख रुपये के जेवरात सहित घर में रखे 50 हजार रुपये निकाल ले गए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया गांव में चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।